Type Here to Get Search Results !

AP 6th Hindi Lesson Plan पाठ - 1 - फल

0
पाठ योजना - फल (कक्षा - छठवीं)
माह: अगस्त
Date: 01 / 08 / 2026

पाठ योजना: फल (कविता)

कक्षा: छठवीं (6th Class)
अध्यापिका का नाम: काविलीपाटी उमा देवी
पाठशाला का नाम: जिला परिषद बालिका उच्च पाठशाला, वीरघट्टम, जिला - मण्यम
पाठ का नाम: फल
विधा: बालगीत
आवश्यक कालांशों की संख्या: 8
सहायक सामग्री: फलों के चित्र, वर्णमाला चार्ट, पाठ्यपुस्तक, श्यामपट्ट, चार्ट, खड़िया, पोंछक इत्यादि।

1. विषय / अवधारणा मानचित्र

विषय / अवधारणा विवरण
सुनना - बोलना कविता गायन, त्रिभाषा में फलों के नाम, छोटे-छोटे प्रश्नों के उत्तर।
पढ़ना पढ़ने की अनुभूति, वर्णमालाओं का उच्चारण, कविता का सामूहिक वाचन।
शब्दावली नये शब्दों के अर्थ त्रिभाषा में जानना।
व्याकरण अ, आ, क, द, न, म, 'ा' (आ की मात्रा) का उच्चारण करना। स्वर-व्यंजन की पहचान।
लिखना लिखित कार्य करने की कौशल प्राप्त करना।
सृजनात्मकता रंग भरना, रंगों के नाम जानना, अंकों को जोड़कर फल का चित्र प्राप्त करना।
अतिरिक्त गतिविधि बच्चों को 4-5 समूह में बाँटकर समूह गतिविधि करवाना।
उपचारात्मक शिक्षण छात्रों को आवश्यकतानुसार सहयोग देना।

2. पूर्व अवधारणा कौशल

  • मातृभाषा में पढ़कर और सुनकर समझने की क्षमता।
  • हिंदी की छोटी कविता को सुनकर समझने की क्षमता।
  • फलों के नाम, फलों के रंग, संभवतः विद्यार्थी हिंदी में भी कुछ फलों के नामों से परिचित होंगे।

3. सीखने की संप्राप्तियाँ (Learning Outcomes)

  1. स्वर - व्यंजन [अ, आ, क, द, न, म] को पहचानकर सही उच्चारण कर सकेंगे।
  2. 'आ' मात्रा (ा) को जोड़कर नए शब्द बनाकर और पढ़ सकेंगे।
  3. फलों के नाम से परिचित होंगे और उनका उपयोग जान पायेंगे।
  4. सरल और साफ़-सुथरे शब्द लिख सकेंगे।
  5. सीखे गये शब्दों का अर्थ भिन्न भाषाओं में जान सकेंगे।

4. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया (कालांश-वार विवरण)

कालांश संख्या विषय / अवधारणा अध्यापक की क्रिया छात्र की क्रिया
1.1 सुनना - बोलना फल-कविता का सामूहिक वाचन हाव-भाव और अभिनय युक्त करवायी। छोटे-छोटे प्रश्न भी पूछी। छात्रों ने उत्साहित होकर सामूहिक वाचन किया और प्रश्नोत्तरों में भाग लिया।
बातचीत के लिए प्रश्नोत्तर:

1. कविता में सबसे पहले कौन-सा फल आया है?
उत्तर: अनार

2. ढोल बजाते कौन नाच रहा है?
उत्तर: अंगूर

3. फल खाने से क्या-क्या लाभ हैं?
उत्तर: उत्तम स्वास्थ्य बनता है।

1.2 पढ़ना पाठ्य पुस्तक में दिए गए अभ्यास कार्य (अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ) करवायी। छात्रों ने पाठ्य पुस्तक के सभी अभ्यास कार्य को लिखा।
1.3 शब्दावली फल-कविता में आये हुए नये शब्दों को श्यामपट्ट पर लिखकर त्रिभाषा सूत्र में उनके अर्थ लिखवायी। क्रिया-कलाप के दौरान आए हुए अन्य नये शब्दों के अर्थ भी लिखवायी। छात्रों ने सभी नये शब्दों को क्रमवार अपनी-अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखा और उच्चारण भी किया।
1.4 व्याकरण स्वर-व्यंजन की पहचान, वर्णमाला चार्ट में वर्णों की पहचान, ["ा" - आ] 'आ' की मात्रा लगाना, पाठ देखकर अ, 'आ' ["ा"] मात्रा वाले शब्दों पर गोला लगवाना आदि करवायी। छात्रों ने निर्देशानुसार सभी अभ्यास कार्य किया।
1.5 लिखना सुलेख लिखवायी, मात्रा जोड़ना, अक्षरों को मिलाकर संकेतों के आधार पर जोड़कर लिखना। इस तरह पाठ्य पुस्तक के सभी लिखित कार्य (अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं) करवायी। छात्रों ने सभी लिखित कार्य पूर्ण किया।
1.6 सृजनात्मकता चित्र में रंग भरना और अंकों का मिलान कर यह जानना कि कौन सा चित्र बनता है? छात्रों ने चित्र में अपनी मनपसंद रंग भरे। अंकों के मिलान से आये चित्र में भी रंग भरकर, चित्र का नाम भी लिखा।
1.7 अतिरिक्त गतिविधि पाठ या कविता के अंत में दिये गये समूह गतिविधि भी करवायी। छात्रों ने समूह गतिविधि में भाग लिया।
अध्यापक के लिए सूचनाएँ:
बच्चों को 4-5 के छोटे समूहों में बाँटें। प्रत्येक समूह को फलों के चित्र कार्ड दें। शिक्षक बालगीत गायें और जब किसी फल का नाम आए, संबंधित समूह वह चित्र उठाए।
(छात्रों ने उत्साहित होकर गतिविधि में भाग लिया, कुल मिलाकर कक्षा का वातावरण आकर्षक और रोचक था।)
1.8 उपचारात्मक शिक्षण आवश्यकतानुसार (बालगीत फल) पढ़ते समय छात्रों को सहयोग प्रदान की। उपचारात्मक शिक्षण में छात्रों के स्तर को भी ध्यान में रखी। छात्रों ने भी भाषाई कौशलों [सुनना-बोलना, पढ़ना-लिखना] से अपने-अपने ज्ञान को विकसित किया।

5. अन्य कार्य एवं गृहकार्य

श्यामपट्ट कार्य: अध्यापक सभी तरह श्यामपट्ट कार्य छात्रों को अपनी-अपनी कापियों में उतारने के लिए कहेंगे।

निरीक्षण कार्य: जब छात्र श्यामपट्ट कार्य अपनी-अपनी कापियों में उतार रहे होंगे तब अध्यापक कक्षा में घूम-घूमकर उनकी कापियों का निरीक्षण करेंगे।

गृहकार्य: कुछ फलों के नाम लिखकर लाइए और उनमें से आपकी मनपसंद फल का चित्र बनाकर उसमें रंग भी भरिए। अगली कक्षा में छात्रों द्वारा लिखकर लाये गये गृहकार्य की जाँच करूँगी।

Head Teacher's Signature & Suggestions:
Head Teacher's Suggestions: ______________________
Teacher's Signature:
Kavilipati Uma Devi
के. उमादेवी

కామెంట్‌ను పోస్ట్ చేయండి

0 కామెంట్‌లు

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages