Type Here to Get Search Results !

AP 8th Hindi Textbook Solutions – 6. मित्र को पत्र (2026-27)

0
6 मित्र को पत्र
सोचिए-बोलिए
बातचीत के लिए :-
  • 1. चित्र में क्या-क्या दिखायी दे रहा है ?
    चित्र में एक लड़का पत्र पढ़ रहा है। एक महिला मेज़ पर बैठकर पत्र लिख रही है, कबूतर चिट्ठी ले जा रहा है, और एक परिवार बैठकर पत्र पढ़ रहा है, जिसमें वे स्वास्थ्य, पढ़ाई और खेलों के बारे में सोच रहे हैं।
  • 2. पत्र में किसे संबोधित किया गया है ?
    इस पाठ के पत्र में एक मित्र को संबोधित किया गया है।
  • 3. तुम किसे पत्र लिखना चाहते हो ?
    मैं अपने दूर रहने वाले मित्र और अपने दादा-दादी को पत्र लिखना चाहता हूँ। (छात्र अपनी पसंद बता सकते हैं)
पाठ के मध्य से प्रश्न
  • 1. संतुलित भोजन में क्या-क्या तत्व पाये जाते हैं ?
    संतुलित भोजन में प्रोटीन, विटामिन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, खनिज लवण आदि सभी पोषक तत्व पाये जाते हैं।
  • 2. स्वच्छ जल पीने से क्या लाभ हैं ?
    स्वच्छ जल पीने से शरीर में रक्त संचार ठीक रहता है और शरीर का तापमान संतुलित रहता है।
पाठ के मुख्य बिंदु
  • - इस पाठ में स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया गया है।
    - संक्रामिक बीमारी फैलते समय सावधान रहना चाहिए ।
    - अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन की आवश्यकता है ।
    - स्वच्छ जल के सेवन से रक्त संचार और शरीर का तापमान संतुलित रहता है ।
    - शरीर को चुस्त और दृढ़ बनाने के लिए व्यायाम करना चाहिए ।
    - शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए 'योगाभ्यास' भी करना चाहिए ।
    - इन नियमों का पालन करके हम स्वस्थ रह सकते हैं ।
सुनिए-बोलिए
  • 1. संतुलित भोजन में क्या-क्या होना चाहिए ?
    संतुलित भोजन में अनाज, दाल, हरी सब्जियाँ, फल, दूध, अंडा आदि होने चाहिए, जिनसे प्रोटीन, विटामिन, वसा और कार्बोहाइड्रेट मिल सकें।
  • 2. व्यायाम करने से क्या लाभ हैं ?
    नियमित व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ और दृढ़ बनता है, और हमारी कार्य कुशलता बढ़ती है।
  • 3. अच्छी आदतें क्या क्या हैं ?
    संतुलित भोजन करना, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल पीना, नियमित व्यायाम करना और योगाभ्यास करना आदि अच्छी आदतें हैं।
पढ़िए
अ) पाठ पढ़कर वाक्यों की सही जोड़ी बनाइए ।
A Ans B
1. तुम्हारी पढ़ाई अच्छी ( ई ) अ) भोजन एक महत्वपूर्ण आधार है
2. शरीर का तापमान ( इ ) आ) हमारी कार्य कुशलता बढ़ती है
3. इसमें आसन और ( उ ) इ) संतुलित रहता है ।
4. अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित ( अ ) ई) तरह चल रही होगी ।
5. व्यायाम करना चाहिए जिससे ( आ ) उ) प्राणायाम का प्रमुख स्थान है।
आ) पाठ के आधार पर वाक्यों को सही क्रम दीजिए ।
  • 1. आशा है कि तुम भी वहाँ सकुशल हो ( 1 )
    2. ऐसे समय में सावधान रहना चाहिए ( 2 )
    3. इससे शरीर में रक्त संचार ठीक रहता है ( 3 )
    4. नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए ( 4 )
    5. आजकल 'योगाभ्यास' को अधिक महत्व दिया जा रहा है ( 5 )
इ) पाठ के आधार पर उचित शब्द से रिक्त स्थान भरिए ।
  • 1. हमें पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है ।
  • 2. नियमित रूप से स्वच्छ जल का सेवन करना चाहिए ।
  • 3. मानसिक स्वास्थ्य के लिए शतरंज, सुडोकू जैसे खेल भी खेलना चाहिए ।
  • 4. योगाभ्यास में आसन और प्राणायाम का प्रमुख स्थान हैं ।
  • 5. योगाभ्यास सूर्य नमस्कार से आरंभ किया जाता है ।
ई) पाठ के आधार पर अधूरे वाक्यों को पूरा कीजिए ।
  • 1. आशा है कि तुम भी इन नियमों का पालन करके स्वस्थ रहो ।
  • 2. व्यायाम के साथ-साथ कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट जैसे खेल खेलना चाहिए ।
  • 3. जो हमें अनाज़, दाल, हरी सब्जियाँ, फल, दूध, अंडा आदि में मिलते हैं ।
  • 4. इसके लिए हमें अच्छी आदतों का पालन करना चाहिए ।
उ) गद्यांश पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए ।
  • 1. केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना का नाम क्या है ?
    केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना का नाम 'आयुष्मान भारत' है।
  • 2. यह योजना कब से लागू की गयी ?
    यह योजना 1 अप्रैल 2018 से लागू की गयी थी।
  • 3. लाभार्थी को कितने रूपयों का बीमा दिया जाता है ?
    लाभार्थी को पाँच लाख रूपयों का बीमा दिया जाता है।
  • 4. इस योजना की विशेषता क्या है ?
    इस योजना से इलाज कराने पर अस्पतालों का खर्च सरकार की ओर से चुकाया जाता है।
  • 5. इस योजना से कितने परिवार लाभ उठा रहे हैं ?
    लगभग दस करोड़ परिवार इस योजना से लाभ उठा रहे हैं।
लिखिए
अ) दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
  • 1. स्वच्छ जल पीना चाहिए । क्यों ?
    स्वच्छ जल पीने से शरीर में रक्त संचार ठीक रहता है और शरीर का तापमान संतुलित रहता है। इसलिए हमें हर रोज़ कम-से-कम दो से चार लीटर स्वच्छ जल पीना चाहिए।
  • 2. योगाभ्यास के बारे में तीन वाक्य लिखिए ।
    1. शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योगाभ्यास बहुत लाभदायक है।
    2. यह सूर्य नमस्कार से आरंभ होता है, और इसमें आसन व प्राणायाम प्रमुख हैं।
    3. योगाभ्यास करने से शरीर की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।
  • 3. खेलों से क्या लाभ हैं ?
    खेल खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ और मज़बूत (दृढ़) बनता है। शारीरिक खेलों से शरीर फुर्तीला होता है और मानसिक खेलों (जैसे शतरंज) से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, जिससे हमारी कार्य कुशलता बढ़ती है।
  • 4. पत्र लेखन में अपने मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंता दिखाई देती है। इस चिंता में आपको नेथन के कौन-से भाव दिखाई देते हैं ?
    इस पत्र में नेथन का अपने मित्र के प्रति गहरा स्नेह, फिक्र और भलाई चाहने का भाव दिखाई देता है। वह चाहता है कि उसका मित्र अच्छी आदतों को अपनाकर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित और स्वस्थ रहे।
  • 5. "मित्र को पत्र लिखकर नेथन ने स्वस्थ जीवन के प्रति सकारात्मक विचार व्यक्त किए हैं।" इन विचारों का आप पर क्या प्रभाव पड़ा ?
    नेथन के विचारों से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूँ। मुझे समझ में आया कि केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि संतुलित भोजन, स्वच्छ जल, व्यायाम और योग भी स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। मैं भी इन अच्छी आदतों को अपने जीवन में अपनाऊँगा।
आ) 'मित्र को पत्र' पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखिए ।
  • 'मित्र को पत्र' पाठ में नेथन ने अपने मित्र कृषित को पत्र लिखकर स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया है। उसने लिखा है कि पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है, विशेषकर बीमारियों के समय। अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन लेना चाहिए जिसमें सभी पोषक तत्व हों। रोज़ पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल पीना चाहिए। शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम, खेलकूद और योगाभ्यास करना चाहिए। इन नियमों का पालन करके हम सुरक्षित और स्वस्थ रह सकते हैं।
भाषांश
अ) दिए गए रेखांकित शब्दों के पर्यायवाची शब्द डिब्बे में से चुनकर लिखिए ।
  • 1. स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है ।
    सेहत, आरोग्य
  • 2. सफलता का आधार कड़ी मेहनत हैं ।
    विजय, जीत
  • 3. जल ही जीवन है ।
    पानी, नीर
  • 4. तुम्हारी स्मरण क्षमता बहुत अच्छी है ।
    योग्यता, शक्ति
  • 5. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा की ख्याति बढ़ रही हैं ।
    कीर्ति, यश
आ) रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द वाक्य में पहचानकर लिखिए ।
  • 1. जीवन में आशा की किरण निराशा को दूर करती है ।
    आशा X निराशा
  • 2. पढ़ाई जीवन का महत्वपूर्ण भाग है, इसे महत्वहीन मत समझना ।
    महत्वपूर्ण X महत्वहीन
  • 3. संतुलित भोजन से हमारा स्वास्थ्य असंतुलित नहीं होता ।
    संतुलित X असंतुलित
  • 4. व्यायाम से शारीरिक क्षमता बढ़ेगी और अक्षमता दूर हो जाएगी ।
    क्षमता X अक्षमता
  • 5. हमारा भारत प्राचीन देश है और यहाँ अनेक नवीन खोज हो रहे हैं ।
    प्राचीन X नवीन
इ) पाठ में आये शब्दों को वर्ग पहेली में ढूँढ़कर लिखिए ।
  • वर्ग पहेली से ढूँढ़े गए शब्द :
    उदा : व्यायाम
    1. पढ़ाई
    2. क्षमता
    3. सफलता
    4. मानसिक
सृजनात्मकता
अनुवाद :- मातृभाषा में अनुवाद कीजिए ।
  • 1. डाक - घर में पत्रों का बँटवारा होता है।
    పోస్టాఫీసులో ఉత్తరాల బట్వాడా జరుగుతుంది.
  • 2. डाकिया हमें चिट्ठियाँ पहुँचाता है।
    పోస్ట్ మాన్ మనకు ఉత్తరాలు చేరవేస్తాడు.
  • 3. डाक - घर में कार्ड, लिफ़ाफ़ा, स्टैंप आदि बेचते हैं ।
    పోస్టాఫీసులో కార్డులు, కవర్లు, స్టాంపులు మొదలైనవి అమ్ముతారు.
  • 4. डाक डिब्बे में हम ख़त डालते हैं ।
    పోస్ట్ బాక్స్ లో మనం ఉత్తరాలు వేస్తాము.
  • 5. डाक घर में पैसे भी जमा कर सकते हैं ।
    పోస్టాఫీసులో డబ్బులు కూడా జమ చేయవచ్చు.
अ) उदाहरण के अनुसार आप अपनी डायरी लिखिए ।
यह मेरी डायरी है अब आप अपनी डायरी लिखिए
दिनांक : 11-11-2026
आज सोमवार है
मैं ने सबेरे उठा और स्नान किया
अल्पाहार करके स्कूल गया
स्कूल में नये विषयों को सीखा
शाम को घर लौटा
दिनांक : आज की तिथि लिखें
आज का दिन लिखें (उदा: मंगलवार है)
मैं सुबह जल्दी उठा और योग किया
नाश्ता करके खुशी-खुशी स्कूल गया
आज मैंने विज्ञान का नया पाठ पढ़ा
शाम को मित्रों के साथ क्रिकेट खेला और घर लौटा
परियोजना कार्य
  • विटामिनों के नाम, मिलनेवाले पदार्थों के नाम और उनकी उपयोगिता की तालिका तैयार कीजिए ।
    विटामिन मिलनेवाले पदार्थ उपयोगिता
    विटामिन ए (A) गाजर, पपीता, दूध, हरी सब्जियाँ आँखों की रोशनी और त्वचा के लिए लाभदायक।
    विटामिन बी (B) अनाज, दालें, दूध, अंडे शरीर को ऊर्जा देता है और पाचन तंत्र ठीक रखता है।
    विटामिन सी (C) नींबू, संतरा, आँवला, टमाटर प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाता है।
    विटामिन डी (D) सूरज की धूप, दूध, मक्खन हड्डियों और दाँतों को मज़बूत बनाता है।
व्याकरणांश
अ) दिए गए वाक्यों में क्रिया विशेषण शब्दों को रेखांकित करके लिखिए ।
  • 1. रानी प्रतिदिन पढ़ती है ।
    प्रतिदिन (कालवाचक क्रिया विशेषण)
  • 2. बच्चे बाहर खेलते हैं ।
    बाहर (स्थानवाचक क्रिया विशेषण)
  • 3. लीला परसों आयेगी ।
    परसों (कालवाचक क्रिया विशेषण)
  • 4. दादी धीरे-धीरे चलती है ।
    धीरे-धीरे (रीतिवाचक क्रिया विशेषण)
  • 5. रवि ने लड्डू खूब खाये ।
    खूब (परिमाणवाचक क्रिया विशेषण)
समूह गतिविधि
  • अच्छी आदतें
    (छात्र समूह में चर्चा करें और सूची तैयार करें:)
    - हमेशा सच बोलना ।
    - जन्मदिन पर पौधे लगाना ।
    - दूसरों की मदद करना ।
    - संतुलित आहार लेना और योगाभ्यास करना ।
    - बड़ों का आदर करना ।

కామెంట్‌ను పోస్ట్ చేయండి

0 కామెంట్‌లు

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages